फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Citizens will convey the message of patriotism over a distance of five kilometers, carrying a ten-foot-wide national flag.

Palwal News: दस फीट चौड़े राष्ट्रीय ध्वज के साथ पांच किलोमीटर तक राष्ट्रप्रेम का संदेश देंगे नागरिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Citizens will convey the message of patriotism over a distance of five kilometers, carrying a ten-foot-wide national flag.
पुलिस लाइन से होगी यात्रा की शुरुआत, नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में होगा समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित हर घर तिरंगा अभियान के तहत पलवल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हरियाणा सरकार के खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य राज्यमंत्री गौरव गौतम के नेतृत्व में यह यात्रा पांच किलोमीटर लंबी होगी। 10 फीट चौड़े तिरंगे के साथ हजारों नागरिक राष्ट्रभक्ति का संदेश देंगे।

तिरंगा यात्रा पलवल पुलिस लाइन से शुरू होकर आगरा चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तक जाएगी। यात्रा में खिलाड़ी, युवा, विद्यार्थी, एनसीसी एवं एनएसएस के स्वयंसेवक, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा आम नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल होंगे। पूरे मार्ग पर देशभक्ति के गीत, भारत माता के जयघोष के साथ राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, समर्पण और गौरव की भावना को सशक्त बनाने वाला जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, वीर सैनिकों के अदम्य साहस और देशवासियों की एकता का प्रतीक है। उन्होंने हर भारतीय नागरिक से राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इस मौके पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में राष्ट्रभक्ति से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों की ओर से व्यापक तैयारियां की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed