{"_id":"6a75ddc2ce67834bc60928ca","slug":"video-har-ghar-tiranga-campaign-in-palwal-from-august-nine-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: हर घर तिरंगा अभियान, पलवल में नौ से 17 अगस्त तक कई कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: हर घर तिरंगा अभियान, पलवल में नौ से 17 अगस्त तक कई कार्यक्रम
पलवल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिले में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत शहर में पांच किलोमीटर लंबे और 10 फीट चौड़े विराट तिरंगे के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम यात्रा का नेतृत्व करेंगे। यात्रा पुलिस लाइन से शुरू होकर आगरा चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तक पहुंचेगी।
अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने अधिकारियों को सभी कार्यक्रम देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान तिरंगा रैली, बाइक व साइकिल रैली, तिरंगा शोभायात्रा, तिरंगा एवं वंदे मातरम प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सेल्फी विद तिरंगा अभियान आयोजित होंगे। सरकारी भवनों को तिरंगा रोशनी से सजाया जाएगा।
वहीं, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान शिक्षण संस्थानों में व्याख्यान, परिचर्चा, प्रदर्शनी और डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन होगा। विभाजन पीड़ित परिवारों के अनुभव भी साझा किए जाएंगे। उपायुक्त ने लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और हर घर तिरंगा वेबसाइट पर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।