फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Milk tanker hits two youths standing by the roadside; they are injured.

Palwal News: सड़क किनारे खड़े दो युवकों को दूध के टैंकर ने मारी टक्कर, घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Milk tanker hits two youths standing by the roadside; they are injured.
पलवल।
विज्ञापन

बघौला गांव स्थित सत्य साईं अस्पताल के सामने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को तेज रफ्तार दूध की बंद बॉडी गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में रसूलपुर निवासी 18 वर्षीय पवन और उत्तर प्रदेश के छाता निवासी गौरव कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार रसूलपुर निवासी उज्जवल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई पवन और उसका दोस्त गौरव सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान दूध की गाड़ी ने टक्कर मार दी। पवन का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है, जबकि गौरव को फरीदाबाद के ईएसआईसी अस्पताल रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed