फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Tree plantation is a strong foundation for the secure future of the next generation: Deputy Commissioner

पौधरोपण आगामी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव : उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Tree plantation is a strong foundation for the secure future of the next generation: Deputy Commissioner
गांव बहीन के सरकारी स्कूल में जिला स्तरीय 77वें वन महोत्सव का आयोजन
विज्ञापन

पलवल/हथीन। पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध भविष्य की मजबूत आधारशिला भी है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। यह बातें शुक्रवार को उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहीं। वे गांव बहीन स्थित शहीद बिजेंद्र सिंह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय 77वें वन महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम-पर्यावरण के नाम थीम के तहत पौधे लगाए गए। छिल्लर ने कहा कि सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों और आमजन को अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

इसके अलावा उन्होंने विद्यालय की छात्राओं से संवाद कर पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने और स्वच्छता के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण की सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उपायुक्त ने अमर शहीद दादा कान्हा गौशाला का भी दौरा किया।
विज्ञापन

-------------------
कार्यक्रम में नहीं पहुंचे मुख्य अतिथि मंत्री और विधायक
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल एवं होडल के विधायक हरेंद्र रामरतन जिले से बाहर होने के कारण कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। वहीं, जिला परिषद चेयरपर्सन रेखा एवं नगर पालिका हथीन की चेयरपर्सन रेणु लता एवं ब्लॉक समिति के चेयरमैन असलम भी नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed