{"_id":"6a75db86bb13ecb2e20ec89d","slug":"speeding-container-truck-runs-over-two-youths-on-a-motorcycle-at-hasanpur-chowk-flyover-both-killed-palwal-news-c-24-1-pal1005-126764-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: अपडेट\nहसनपुर चौक फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवाक दो युवकों को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: अपडेट हसनपुर चौक फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवाक दो युवकों को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे के बाद पलटा टैंकर, फ्लाईओवर पर लगा जाम, शाम करीब 7:50 मिनट पर हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हसनपुर चौक स्थित फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार रात तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दीपक निवासी कोसीकलां और कृष्णकांत निवासी अलवाई, छाता (मथुरा) के रूप में हुई है। दोनों बंचारी स्थित जेबीएम कंपनी में काम करते थे।
थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि नकुल अपने भाई दीपक और उसके दोस्त कृष्णकांत के साथ बृहस्पतिवार शाम करीब 7:30 बजे कंपनी से घर लौट रहे थे। नकुल अलग बाइक पर पीछे चल रहा था, जबकि दीपक और कृष्णकांत दूसरी बाइक पर थे। 7:50 मिनट पर हसनपुर चौक फ्लाईओवर पर पीछे से आए कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें दोनों की मौत हो गई।
टक्कर के बाद कंटेनर हाईवे पर पलट गया, जिससे जाम लग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि अनुसार कंटेनर चोरी का है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जिले में 13 ब्लैक स्पॉट बने मौत का जाल, सात महीने में 180 लोगों की गई जान
जिले में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 13 ब्लैक स्पॉट ने बीते सात महीने में 180 लोगों की जान ले ली। इस वर्ष अब तक जिले में 157 सड़क हादसों में 177 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 200 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
ब्लैक स्पॉट बढ़ा रहे है दुर्घटना
हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने पिछले साल राष्ट्रीय राजमार्ग-19 और अन्य प्रमुख मार्गों पर 13 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए थे, लेकिन इन स्थानों पर दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। सबसे अधिक ब्लैक स्पॉट कैंप और सदर थाना क्षेत्र में हैं। कैंप थाना क्षेत्र में ओमेक्स सिटी, जिला उपायुक्त आवास, बंसल नर्सिंग होम और जिला न्यायिक परिसर के पास दुर्घटना संभावित स्थल चिह्नित है। वहीं, सदर थाना क्षेत्र में बहरौला, शुगर मिल, बामनीखेड़ा और श्रीनगर ब्लैक स्पॉट के रूप में दर्ज है। इसके अलावा मुंडकटी थाना क्षेत्र के औरंगाबाद-तुमसरा और सराय में और होडल में खांबी रोड और हसनपुर चौक भी दुर्घटना संभावित स्थानों में शामिल हैं। अब तक प्रशासन ने इन स्थानों पर सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दयालु योजना के तहत 23 लाभार्थियों को मिला अनुदान
मुख्यमंत्री दयालु-2 योजना के तहत जिले में अब तक 23 पात्र लाभार्थियों को वित्तीय अनुदान दिया गया है। योजना के लिए अब तक 96 आवेदन पोर्टल पर मिले हैं। इनमें से 41 मामलों को दोबारा जांच के लिए खोला गया। 25 आवेदन अस्वीकृत किए जा चुके हैं। वर्तमान में दो मामले विचाराधीन हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री दयालु-2 योजना के तहत 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। यदि परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है या वह 70 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांग हो जाता है, तो उसकी आयु के आधार पर एक लाख से पांच लाख रुपये तक की सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
तेज रफ्तार बुलेट ने बाइक में मारी टक्कर, राजमिस्त्री घायल
पलवल। जिले के गांव भिडूकी में हरिजन चौपाल के पास तेज रफ्तार बुलेट ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ बैठा व्यक्ति को भी चोटे आईं हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बुलेट चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हसनपुर थाना प्रभारी हरिओम के अनुसार 19 जुलाई की रात करीब आठ बजे वह अपनी बाइक से गांव के ही चंद्रपाल के साथ जा रहे थे। हादसे में लेखराज के दाहिने पैर, हाथ की कोहनी और छाती में चोट लगी और पैर में फ्रैक्चर हो गया। चंद्रपाल भी घायल हुआ। हादसे के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
केएमपी एक्सप्रेस वे पर बाइक सवार को कुचला, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पलवल-मानेसर केएमपी एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार को वाहन की टक्कर से बाइक सवार 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव नगला सुखराम, हाथरस (यूपी) निवासी रामगोपाल के रूप में हुई है। मृतक मानेसर स्थित जेएमके ग्रुप में सुपरवाइजर था। कैंप थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार मृतक के भाई कृष्णा उर्फ रिंकू ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। रामगोपाल बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। करीब 11:30 बजे पलवल-मानेसर केएमपी एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। फिलहाल शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। साथ ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ढाबा कर्मचारी को गाड़ी से कुचलने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
पलवल। शहर के रसूलपुर चौक स्थित ढाबे पर कर्मचारी से मारपीट कर उस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने के मामले में शहर थाना पुलिस ने दूसरे नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बंचारी निवासी और वर्तमान में न्यू कॉलोनी, रसूलपुर रोड निवासी गौरव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। शहर पलवल प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि 18-19 जून की रात ढाबा बंद करते समय पालेन्दर उर्फ पाले और गौरव का शराब के नशे में खाना मांगने को लेकर ढाबा संचालक विपिन दयाल उर्फ राजा और कर्मचारी रंजीत से विवाद हो गया था। पालेन्दर ने स्कॉर्पियो को रंजीत के ऊपर दो बार चढ़ा दिया। गंभीर रूप से घायल रंजीत की 19 जून को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पालेन्दर को सात जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। संवाद