फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Motorcyclist killed by unidentified vehicle on Palwal-Manesar KMP Expressway

KMP एक्सप्रेसवे पर मौत की रफ्तार: ड्यूटी पर निकले बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर तोड़ा दम

Fri, 07 Aug 2026 06:54 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 07 Aug 2026 06:54 PM IST
सार

Palwal-Manesar KMP Expressway: पलवल-मानेसर केएमपी एक्सप्रेसवे पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हाथरस निवासी के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन
Motorcyclist killed by unidentified vehicle on Palwal-Manesar KMP Expressway
पलवल-मानेसर एक्सप्रेसवे पर हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पलवल-मानेसर केएमपी एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव नगला सुखराम, जिला हाथरस (उत्तर प्रदेश) निवासी रामगोपाल के रूप में हुई है। रामगोपाल मानेसर स्थित जेएमके ग्रुप में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। कैंप थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार मृतक के भाई कृष्णा उर्फ रिंकू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रामगोपाल बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे बाइक से मानेसर स्थित कंपनी में ड्यूटी के लिए निकला था। करीब 11:30 बजे जब वह पलवल-मानेसर केएमपी एक्सप्रेसवे पर पहुंचा, तभी तेज गति व लापरवाही से चलाए जा रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रामगोपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed