फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Young man and woman missing; case registered.

Palwal News: युवक-युवती लापता, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Young man and woman missing; case registered.
पलवल/हथीन।
विज्ञापन

जिले में दो विभिन्न इलाकों से युवक और युवती लापता हो गए। दोनों मामलों में परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि शमशाबाद निवासी सतेंद्र के बेटे किशन (19) बीती 20 जून से लापता है। वह घर से बिना बताए कहीं चला गया था। किशन का रंग साफ, चेहरा गोल, पतला शरीर और करीब 5 फीट 9 इंच कद है। उसका दायां पैर घुटने से टेढ़ा है। वह काली टी-शर्ट, हल्की काली जींस और हवाई चप्पल पहने था। वहीं, शहर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी मीनू की 18 साल की बेटी मुस्कान बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। उसका मोबाइल भी बंद है। वहीं, दूसरी ओर बहीन थाना क्षेत्र के गांव से भी बीती चार अगस्त को स्कूल जाने के लिए निकले दो भाई लापता हो गए। दोनों घर से 50 हजार रुपए भी ले गए हैं। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed