{"_id":"6a75e0901fc6986918029bc2","slug":"wires-dangling-from-electricity-poles-and-exposed-meters-are-inviting-accidents-palwal-news-c-24-1-pal1008-126781-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बिजली के खंभों पर लटकती तारें और खुले मीटर दे रहे हादसों को न्यौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बिजली के खंभों पर लटकती तारें और खुले मीटर दे रहे हादसों को न्यौता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीनार गेट मार्केट, कालरा कॉलोनी, नूंह-सोहना रोड और पंचवटी कॉलोनी के लंबे समय से ऐसे ही हालात
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर में कई जगहों पर बिजली के खंभों पर तारें लटक रहीं हैं। वहीं, कई जगहों पर बिजली मीटर भी खुले पड़े हैं। बारिश के मौसम में ये हादसों को न्योता दे रहे हैं। मिनार गेट मार्केट समेत कई जगहों पर बिजली के खंभों पर तारें अव्यवस्थित तरीके से लटकी हुईं हैं। इससे लोगों को करंट लग सकता है। ऐसे में इन खंभों के आसपास से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में मिनार गेट मार्केट में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। बाजार में शाम के समय सबसे अधिक भीड़ रहती है। ऐसे में बिजली के ये खंभे चुनौती बने हुए हैं। अमर उजाला की टीम ने जब पड़ताल की तो मिनार गेट मार्केट के अलावा नूंह-सोहना रोड, कलरा कॉलोनी और पंचवटी कॉलोनी में भी यही हाल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से इन तारों को जल्द व्यवस्थित कराने की मांग की है।
-- -- -- -- -- -- -- --
बाजार में रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आते हैं। ऐसे में खंभों के पास से गुजरते समय हादसे का डर बना रहता है। खासकर भीड़ के समय लोगों को काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। -दीपक, मीनार गेट
कई स्थानों पर तारें काफी नीचे तक लटक रहीं हैं। बारिश के समय इनसे विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। पानी जमा होने पर इन तारों के कारण खतरा और बढ़ जाता है। -अनुज, मीनार गेट
विज्ञापन
खुले मीटरों के ढक्कन लंबे समय से नहीं लगाए गए हैं। विभाग को इन्हें जल्द ठीक कराना चाहिए। इनकी वजह से बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। -भारत भूषण, किड़वारी चौक
त्योहारों के सीजन को देखते हुए बिजली विभाग बाजार का निरीक्षण कर लटकती तारों और खुले मीटरों को दुरुस्त कराए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। विभाग को लापरवाही के बजाय समय रहते सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए। -राधे, पंचवटी कॉलोनी
-- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
क्षेत्र में जहां भी बिजली की तारों में खामियां हैं, उन्हें चिह्नत कर रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है। जिन स्थानों पर समस्या अधिक गंभीर लगती है, वहां विभाग की ओर से तत्काल प्रभाव से तारों को ठीक कराया जाता है। मामला संज्ञान में आते ही विशेष मेंटेनेंस के तहत आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाता है, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। -हेमंत शर्मा, कार्यकारी अभियंता डीएचबीवीएन