सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   DC takes strict action against officers who do not pick up people's calls during night stay

Palwal News: रात्रि ठहराव में लोगों की कॉल न उठाने वाले अधिकारियों पर डीसी की सख्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
DC takes strict action against officers who do not pick up people's calls during night stay
विज्ञापन
कहा- समय पर कॉल उठा कर करे समाधान नहीं तो होगी कार्रवाई
Trending Videos

लापरवाही पर बिजली निगम के जेई की जांच के दिए निर्देश, 40 समस्याओं का किया समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी



हथीन।
स्वामीका गांव में मंगलवार को रात्रि ठहराव जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीरता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की शिकायतें सुनते हुए 65 में से लगभग 40 समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। साथ ही शेष मामलों पर जल्द कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आम आदमी के कॉल उठाएं और उनकी शिकायतों का समाधान करें। डीसी वशिष्ठ गांव स्वामिका में प्रशासनिक रात्रि ठहराव कार्यक्रम में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। इस अवसर पर गांव के समाजसेवी नवीन कुमार बैंसला ने शिकायत दी। उन्होंने बिजली निगम के जेई गुरमीत के खिलाफ शिकायत की। बैंसला का कहना था कि जेई सरकारी नंबर बंद रखते हैं। उनके पर्सनल मोबाइल नंबर पर कॉल की जाती है तो वे अपनी निजी दिनचर्या में व्यस्त होने की बात करते हैं। इसकी शिकायत बिजली निगम के उच्च अधिकारियों को भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपायुक्त ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी आम आदमी का समय से कॉल उठाएं और शिकायतों का समाधान करें। साथ ही उन्होंने अपना उदाहरण भी दिया कि उनके पास सरकारी मोबाइल नंबर नहीं है। वे अपनी निजी मोबाइल पर आने वाली शिकायतों का निवारण करते हैं। अधिकांश मोबाइल कॉल उठाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी ने कोताही बरती तो सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने संबंधित जेई को चार्जशीट करने व उसकी भूमिका की जांच करने के निर्देश एसडीएम को दिए।
----------------------------------

नहर से पानी चोरी की दी शिकायत
गांव छांयसा के रामेश्वर सिंह ने नहरी पानी चोरी होने व बढ़ती सेम की समस्या का मुद्दा उठाया। उपायुक्त ने सिंचाई विभाग के एसडीओ अंकित चौहान को निर्देश दिए कि नहरी पानी चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। सभी चोरों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराएं। इस अवसर पर परिवार पहचान पत्र में आय के गलत सत्यापन, बुजर्ग पेंशन रुकने एवं अवैध कब्जों की शिकायतें आईं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने गांव में प्लॉट वितरण के लिए सर्वेक्षण कराने एवं पात्रों को प्लॉट देने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने नशाखोरी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर देते हुए युवाओं को जागरूक किया। उन्होंने साइबर क्राइम, डायल-112 और यातायात नियमों के पालन के प्रति भी लोगों को सचेत किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों को उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। गांव के सरपंच ने विकास से जुड़ी कई मांगें रखीं, जिन पर उपायुक्त ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article