{"_id":"6a75d72e69f8de938d0ebae2","slug":"motorcyclist-run-over-on-kmp-expressway-dies-palwal-news-c-24-1-pal1005-126767-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: केएमपी एक्सप्रेस वे पर बाइक सवार को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: केएमपी एक्सप्रेस वे पर बाइक सवार को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पलवल-मानेसर केएमपी एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार को वाहन की टक्कर से बाइक सवार 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव नगला सुखराम, हाथरस (यूपी) निवासी रामगोपाल के रूप में हुई है। मृतक मानेसर स्थित जेएमके ग्रुप में सुपरवाइजर था। कैंप थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार मृतक के भाई कृष्णा उर्फ रिंकू ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। रामगोपाल बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। करीब 11:30 बजे पलवल-मानेसर केएमपी एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। फिलहाल शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। साथ ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।