सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Population of 20,000 inconvenienced by incomplete road construction.

Palwal News: सड़क के अधूरे निर्माण से 20 हजार की आबादी परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Population of 20,000 inconvenienced by incomplete road construction.
विज्ञापन
उपमंडल के गांव कानोली को स्यारोली से जोड़ने वाली सड़क का बुरा हाल



सोमदेव आर्य
हथीन। उपमंडल के गांव कानोली को स्यारोली से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य पिछले चार माह से अधूरा पड़ा हुआ है। निर्माण कार्य बंद होने से करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है तथा प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरने वाले सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में निर्माण एजेंसी के प्रति रोष व्याप्त है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में थी। क्षेत्रवासियों की मांग पर जिला परिषद ने सड़क निर्माण के लिए 95 लाख रुपये के बजट को मंजूरी दी थी। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से निर्माण एजेंसी को कार्य आवंटित किया गया। निर्माण एजेंसी ने जनवरी माह में सड़क निर्माण कार्य शुरू किया था। सड़क को खोदकर मिट्टी डालने का कार्य भी शुरू किया गया, लेकिन कुछ समय बाद एजेंसी ने अचानक काम बंद कर दिया तब से निर्माण कार्य ठप पड़ा है। अधूरी सड़क के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव कानोली के निवासी दामोदर प्रसाद, भूप सिंह, सूबे सिंह तथा स्यारोली निवासी चरण सिंह और जिले सिंह ने बताया कि सड़क अधूरी होने से वाहन चालकों, किसानों, विद्यार्थियों और आम लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द निर्माण कार्य दोबारा शुरू करवाकर सड़क को पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन




संबंधित निर्माण एजेंसी को नोटिस भेजा गया है। समय रहते एजेंसी ने काम शुरू नहीं किया तो उसके टेंडर को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुनः टेंडर प्रक्रिया शुरू करके नई निर्माण एजेंसी का चयन कर सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
- देवीलाल, जूनियर इंजीनियर, जिला परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article