{"_id":"69b07b87a6c15515d10fd7e6","slug":"14-lakh-rupees-defrauded-in-the-name-of-superstition-three-including-the-main-accused-arrested-panchkula-news-c-87-1-pan1011-133915-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अंधविश्वास के नाम पर 14 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अंधविश्वास के नाम पर 14 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। साइबर थाना पुलिस ने रूहानी ताकत और अंधविश्वास का सहारा लेकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। मुख्य आरोपी साहिल शिशोदिया समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने एक युवती को उसका प्यार वापस दिलाने का झांसा देकर करीब 14 लाख रुपये ठग लिए।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने शुरुआत में 2,150 रुपये मांगे और फिर अलग-अलग किस्तों में चिराग जलाने, यंत्र बनाने और दुआ कबूल कराने के नाम पर पैसे ऐंठे। तकनीकी साक्ष्यों और बैंक खातों की जांच के बाद 4 मार्च को खुशवीर बत्रा और सन्नी वर्मा को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें बाद में जेल भेजा गया। दोनों राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रहने वाले हैं और इनके खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी। पुलिस रिमांड के दौरान खुशवीर के घर से 30 हजार रुपये और सन्नी के पास से 15 हजार रुपये नकद व मोबाइल फोन बरामद किए गए।
9 मार्च को गिरोह के मास्टरमाइंड साहिल शिशोदिया को गिरफ्तार कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने 9 मार्च को गिरोह के मास्टरमाइंड साहिल शिशोदिया को भी गिरफ्तार कर लिया, जो खुद को मौलाना बताकर युवती को डराता और पैसे ऐंठता था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि ठगी की शेष राशि और अन्य तकनीकी साक्ष्य बरामद किए जा सकें।
Trending Videos