सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A person gets the same result as his deeds: Sadhvi Shaktipuri

मनुष्य जैसा कर्म करता है, उसे वैसा ही फल मिलता है : साध्वी शक्तिपुरी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
A person gets the same result as his deeds: Sadhvi Shaktipuri
विज्ञापन
पंचकूला। माता मनसा देवी मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन साध्वी शक्तिपुरी महाराज ने श्रद्धालुओं को कर्म और जीवन के गूढ़ रहस्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मनुष्य जैसा कर्म करता है, उसे वैसा ही फल मिलता है और जीवन में आने वाले दुख, बीमारियां और परीक्षाएं प्रारब्ध का हिस्सा होती हैं।
Trending Videos

सकारात्मक ऊर्जा, सात्विक भोजन, मंत्र जाप, अच्छे विचार और अच्छी संगत जीवन की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। जीवन में अच्छाई अपनाना या बुराई पकड़ना पूरी तरह व्यक्ति पर निर्भर करता है। इस धार्मिक कार्यक्रम में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पूज्य रविंद्र पुरी महाराज की पावन सन्निधि भी रही। आयोजनकर्ताओं में पिंकी दनोदा और धर्मपत्नी ओमप्रकाश दनोदा शामिल हैं। कथा 14 मार्च तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में हरियाणा सेन सभा के प्रधान राजवीर सिंह पवार, सुनीता देवी, रामकुमार काकरान, जय भगवान, सूबेदार ईश्वर सिंह, धर्मवीर चौहान, नरेश कुमार सेन, सीमा देवी, संतोष देवी और सेक्टर-11 पंचकूला की पूजा इसरा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed