सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparations for the Chaitra Navratri fair are reviewed, with emphasis on security and facilities.

Panchkula News: चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों का जायजा, सुरक्षा और सुविधाओं पर जोर

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the Chaitra Navratri fair are reviewed, with emphasis on security and facilities.
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला। उपायुक्त एवं माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक सतपाल शर्मा ने मंगलवार को बोर्ड सभागार में 19 से 27 मार्च तक आयोजित होने वाले चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को समय पर सभी आवश्यक प्रबंध पूरे करने के निर्देश दिए गए। इस मौके हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी उपस्थित रहे।
Trending Videos

उपायुक्त ने मंदिर परिसर की सुंदरता, स्वच्छता, कानून-व्यवस्था, परिवहन, सुगम दर्शन, निर्बाध बिजली व जल आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने दुकानों के अतिक्रमण हटाने, प्लास्टिक कैरी बैग पर प्रतिबंध और शौचालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी शेड और क्लॉक रूम की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरियाणा रोडवेज और सीटीयू विशेष बस सेवा प्रदान करेंगे, वहीं मंदिर परिसर में शटल सेवा जारी रहेगी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मेले के सफल आयोजन और श्रद्धालुओं की आस्था को बनाए रखने के लिए सुझाव दिए।
कानून-व्यवस्था के लिए 21 नाके लगाए जाएंगे
पुलिस विभाग मेले के दौरान 21 नाके स्थापित करेगा और संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे निगरानी रखेगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 24 घंटे डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा, साथ ही दो एंबुलेंस भी मौजूद रहेंगी। भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए परिसर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा टेस्टिंग लैब बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed