सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chief Electoral Officer inspected the EVM warehouse

Panchkula News: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Chief Electoral Officer inspected the EVM warehouse
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने मंगलवार को नवीन लघु सचिवालय भवन सेक्टर-1 में स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उनके साथ उपायुक्त सतपाल शर्मा भी उपस्थित रहे।
Trending Videos

निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस पर लगे ताले की सील चेक की, ईवीएम और वीवीपैट, सीसीटीवी कैमरा, बिजली और अग्निशमन यंत्रों की जांच की। उन्होंने फस्ट लेवल चेकिंग रूम और बाहर तैनात गार्ड का निरीक्षण कर सुरक्षा उपायों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर दोनों अधिकारियों ने ईवीएम लॉग बुक में एंट्री की। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जिला प्रशासन के अधिकार में रखी गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस को अपनी निगरानी में सील करवाया और सील की जांच भी की। इस अवसर पर नगराधीश जागृति, अजय राठी, कुलदीप, संजीव कौशल, राज सिंह चौहान,मनोज अग्रवाल और भागीरथ, केसी भारद्वाज, अजमेर सिंह व संजीव कुमार, वेद प्रकाश और बीएसपी से राजिंद्र उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed