फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   33 players selected at the state level.

Panchkula News: 33 खिलाड़ी राज्य स्तर पर चयनित

Tue, 04 Aug 2026 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
33 players selected at the state level.
जिला खो-खो प्रतियोगिता में संस्कृति स्कूल का दमदार प्रदर्शन, सुबह-शाम चल रहा विशेष अभ्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। राजकीय संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-20 के 33 खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हासिल किया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय में उत्साह का माहौल है और राज्य स्तर की तैयारियों के लिए विशेष अभ्यास कराया जा रहा है।
विद्यालय की प्राचार्या नीलू कत्याल ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि संस्कृति विद्यालय के खिलाड़ी हर वर्ष जिला और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करते हैं।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता जितेंद्र सिंह के अनुसार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए विद्यालय के कुल 33 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें लड़कियों के 14 आयु वर्ग से छह, 17 आयु वर्ग से आठ और 19 आयु वर्ग से एक खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं लड़कों के 14 आयु वर्ग से सात, 17 आयु वर्ग से छह और 19 आयु वर्ग से पांच खिलाड़ी राज्य स्तर पर पंचकूला का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष विद्यालय के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया था। इस बार भी बेहतर प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ खिलाड़ियों को सुबह और शाम विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रतियोगिता का संचालन डीपी यशपाल चोपड़ा ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के डीपी और पीटीआई भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed