{"_id":"6a70fb8ddd730603de09bb58","slug":"lawyers-boycott-ladc-policy-panchkula-news-c-87-1-pan1011-139487-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एलएडीसी पॉलिसी पर वकीलों का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एलएडीसी पॉलिसी पर वकीलों का बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट बार के आह्वान पर जिला अदालत में चार दिन ठप रहा न्यायिक कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एलएडीसी (लीगल एड डिफेंस काउंसिल) पॉलिसी के विरोध में जिला बार एसोसिएशन पंचकूला के अधिवक्ताओं ने चार दिन तक न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, चंडीगढ़ के आह्वान पर किए गए इस बहिष्कार के कारण जिला अदालत में न्यायिक कार्य प्रभावित रहा।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश शर्मा की ओर से जारी नोटिस में अधिवक्ताओं से 31 जुलाई से 3 अगस्त तक न्यायिक कार्य से दूर रहकर आंदोलन का समर्थन करने की अपील की गई थी। इसके तहत जिला अदालत पंचकूला में अधिवक्ता निर्धारित अवधि तक कार्य से विरत रहे।
बार एसोसिएशन ने कहा कि यह कदम एलएडीसी पॉलिसी के विरोध में चल रहे आंदोलन के समर्थन में उठाया गया है। साथ ही न्यायिक अधिकारियों से अनुरोध किया गया कि हड़ताल के दौरान अधिवक्ताओं की अनुपस्थिति के कारण किसी भी पक्ष के खिलाफ प्रतिकूल आदेश पारित न किए जाएं। एसोसिएशन ने सभी सदस्यों से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।