फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demand to upgrade Gandhi Library and bring it under state government control.

Panchkula News: गांधी लाइब्रेरी को अपग्रेड करने और राज्य सरकार के अधीन लाने की मांग

Tue, 04 Aug 2026 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Demand to upgrade Gandhi Library and bring it under state government control.
उपमंडल स्तर का दर्जा देने और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को तैयारी के लिए निजी लाइब्रेरी और दूसरे संसाधनों पर निर्भर होना पड़ रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। ऐतिहासिक गांधी लाइब्रेरी को उपमंडल स्तर का दर्जा देकर आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की मांग उठी है। शिवालिक विकास मंच ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ज्ञापन भेजकर लाइब्रेरी को राज्य सरकार के अधीन लाने, पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक संसाधन बढ़ाने की मांग की है।
मंच के प्रदेशाध्यक्ष विजय बंसल एडवोकेट ने कहा कि कालका की एकमात्र सार्वजनिक लाइब्रेरी में आधुनिक अध्ययन सुविधाओं, पर्याप्त फर्नीचर और प्रतियोगी परीक्षाओं की नवीनतम पुस्तकों का अभाव है। इसके कारण विद्यार्थियों और पुस्तक प्रेमियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने से युवाओं को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि गांधी लाइब्रेरी पहले नगर पालिका, बाद में नगर निगम और वर्तमान में नगर परिषद के अधीन संचालित हो रही है। लंबे समय से फर्नीचर अपग्रेड नहीं हुआ है और स्टाफ की भी कमी बनी हुई है। वहीं यूपीएससी, एचपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे और एनडीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की अद्यतन पुस्तकें भी उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय बंसल ने कहा कि कालका को चार दशक पहले उपमंडल का दर्जा मिल चुका है, जबकि प्रदेश के अधिकांश उपमंडलों में उपमंडल स्तरीय लाइब्रेरियां संचालित हैं। ऐसे में गांधी लाइब्रेरी को भी राज्य सरकार के अधीन लाकर उपमंडल स्तर का दर्जा दिया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed