{"_id":"6a7b878182145aeebe0f6954","slug":"50-teachers-received-training-for-the-national-childrens-science-congress-panchkula-news-c-87-1-pk11015-139886-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए 50 शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए 50 शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब छात्र तैयार करेंगे शोध आधारित परियोजनाएं, वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान को मिलेगा बढ़ावा
पंचकूला में आयोजित कार्यशाला में परियोजना निर्माण की पूरी प्रक्रिया की दी गई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। स्कूली छात्रों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और अनुसंधान की प्रवृत्ति विकसित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के लिए जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों के करीब 50 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-19, पंचकूला में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में शिक्षकों को शोध आधारित परियोजनाओं के निर्माण और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।
जिला परियोजना संयोजक (डीपीसी) जोगिंदर लाठर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में सार्थक विद्यालय सेक्टर-12ए से सुनील अरोड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पारवाला से मीना तथा इरादा संस्था से विक्रम वर्मा ने स्रोत व्यक्तियों के रूप में प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला का संचालन जिला समन्वयक सुमन और जिला शैक्षणिक समन्वयक डॉ. अजय कुमार ने किया।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को समस्या की पहचान, शोध परिकल्पना तैयार करने, शोध पद्धति अपनाने, आंकड़ों के संकलन व विश्लेषण तथा निष्कर्ष तैयार करने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। हरियाणा विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में जिला विज्ञान समन्वयक पूजा और अतिरिक्त परियोजना समन्वयक अनु भी मौजूद रहीं। जिला समन्वयकों ने बताया कि प्रशिक्षित शिक्षक अब अपने-अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्थानीय समस्याओं पर आधारित शोध परियोजनाएं तैयार करने के लिए मार्गदर्शन देंगे।