{"_id":"6a7c0e7a8f2e02ca5009100e","slug":"video-panchkula-ladies-club-celebrated-the-teej-festival-with-great-enthusiasm-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंचकूला लेडीज क्लब ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के उल्लास और उमंग के बीच पंचकूला लेडीज क्लब की ओर से मनीमाजरा के होटल एरा प्लाजा में तीज का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस भव्य आयोजन में क्लब की करीब 70 महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राजस्थानी, हरियाणवी और पारंपरिक हरे, लाल व पीले परिधानों में सजी महिलाओं ने सावन के इस खूबसूरत त्यौहार पर जमकर मस्ती की और सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत क्लब की अध्यक्ष शारदा कठपालिया के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने सभी सदस्यों को तीज की बधाई दी। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश देते हुए सभी सदस्यों को उपहार स्वरूप पानी की बोतलें और कार्यक्रम के अंत में आंवले के पौधे भेंट किए गए। त्यौहार के उल्लास को बढ़ाते हुए महिलाओं ने एक अनोखे तम्बोला का लुत्फ उठाया, जिसमें जीतने के लिए 'लाल, हरी, पीली, नीली, बैंगनी छतरी', इंद्रधनुष और चाय की टपरी जैसे खास शब्दों को बोलना अनिवार्य रखा गया था, जिसने खेल में विशेष रोमांच पैदा किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
मंच पर महिलाओं और सदस्यों ने अपनी कला, गायन और नृत्य से पूरे माहौल को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया। सुनीता नैन ने "आयेगा रे उड़ के मेरा हंस परदेसी" और सोनिया शर्मा ने "मॉडर्न टपे" सुनाकर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद नृत्य मुकाबलों में रचना दुग्गल और सुषमा शर्मा ने "मोरनी बागां में बोले आधी रात में", आभा साहनी और मोहिनी सचदेवा ने "इक डिजाइनर मेरे सूट दे लइ रख तू", तथा करुणा शर्मा और रीटा कटारिया ने "पड़ गए झूले सावन रुत आई रे" गाने पर शानदार युगल प्रस्तुतियां दीं। वहीं, प्रीति गुप्ता, पूनम गोयल, वीना कपूर और अनीता मेहता ने "धिया खेड़ के घरा नु आईया" पर ऊर्जावान गिद्दा प्रस्तुत किया, जबकि सुरक्षा गुप्ता, प्रोमिला, वंदना और आशा ने "मैंने पायल है छनकाई" पर बेहतरीन ग्रुप डांस कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।