फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Anger in Valmiki community against Barnala lathicharge

Panchkula News: बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज में रोष

Mon, 27 Jul 2026 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Anger in Valmiki community against Barnala lathicharge
कालका। पंजाब के बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में रविवार को लाल गोविंद राम धर्मशाला में वाल्मीकि समाज के विभिन्न संगठनों की बैठक हुई। बैठक में घटना की कड़ी निंदा करते हुए पंजाब सरकार से दोषी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान रणवीर सिंह बैदवान, सुरेंद्र चौहान, चमन लाल कल्याण, सीतार चंद वाल्मीकि, राम प्रसाद, राजकुमार, हजारीलाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बरनाला में सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि इस घटना से समाज में गहरा रोष है। सभा में आंदोलनरत कच्चे सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने तथा घटना में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सेवा से हटाकर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed