{"_id":"6a666ee0a5f62783460244e1","slug":"work-to-prevent-erosion-along-the-banks-of-the-ghaggar-has-not-yet-begun-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-24418-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: घग्गर किनारे कटाव रोकने का काम अभी तक नहीं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: घग्गर किनारे कटाव रोकने का काम अभी तक नहीं शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। सेक्टर-24 स्थित घग्गर नदी किनारे हुए कटाव को रोकने के लिए अब तक सुरक्षा कार्य शुरू नहीं होने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। वार्ड-18 की पार्षद अमनदीप कौर, पूर्व पार्षद संदीप सोही और सेक्टर-26 आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों ने हाल ही में पीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) से मिलकर जल्द कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन मौके पर अभी तक कोई काम शुरू नहीं हुआ है।
पूर्व पार्षद संदीप सोही ने बताया कि पिछले वर्ष बरसात के दौरान घग्गर नदी में आए तेज बहाव से सेक्टर-24 में ट्यूबवेल के पास और हर्बल पार्क की पहली हट के निकट नदी किनारे भारी कटाव हो गया था। इस संबंध में पीएमडीए को कई बार लिखित शिकायतें और ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन मरम्मत और सुरक्षा कार्य अब तक शुरू नहीं किए गए।
उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान समय रहते सुरक्षा दीवार या अन्य सुरक्षात्मक ढांचे का निर्माण नहीं कराया गया तो तेज बारिश में कटाव और बढ़ सकता है। इससे सार्वजनिक संपत्ति, हर्बल पार्क तथा आसपास के रिहायशी क्षेत्र को नुकसान पहुंचने की आशंका है। जनप्रतिनिधियों और आरडब्ल्यूए ने पीएमडीए से स्थल का शीघ्र निरीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षा कार्य शुरू कराने की मांग दोहराई है।