{"_id":"6a666f1ee996e268c6051fae","slug":"out-of-control-scorpio-wreaks-havoc-car-crashes-into-house-after-breaking-through-the-gate-panchkula-news-c-87-1-pan1011-139148-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बेकाबू स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही, गेट तोड़ घर में घुसी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बेकाबू स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही, गेट तोड़ घर में घुसी कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। सेक्टर-15 में रविवार तड़के तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। वाहन पहले गली का गेट, लोहे की ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए पड़ोसी मकान के रैंप तक पहुंचा, फिर वहां खड़ी टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार दीवार तोड़कर घर के अंदर तक जा घुसी। शिकायतकर्ता ने करीब 22 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-15 निवासी संदीप गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह करीब पांच बजे तेज धमाके की आवाज सुनकर वह बाहर निकले तो हादसे का पता चला। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि स्कॉर्पियो में सवार चारों युवक नाइट क्लब से लौट रहे थे और शराब व नशीले पदार्थों के प्रभाव में प्रतीत हो रहे थे। घटना के तुरंत बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई।
शिकायतकर्ता ने पुलिस से आरोपियों का मेडिकल, डोप टेस्ट और दुर्घटनाग्रस्त वाहन की फोरेंसिक जांच कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि हादसे के बाद चारों युवक वाहन से कुछ सामान निकालकर थोड़ी दूरी पर फेंक आए, जिससे साक्ष्य मिटाने की आशंका है। उन्होंने बताया कि पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। शिकायतकर्ता ने कहा कि हादसा ऐसे समय हुआ, जब बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक पर निकलते हैं। यदि कोई राहगीर वाहन की चपेट में आ जाता तो गंभीर जनहानि हो सकती थी। उन्होंने पुलिस से चारों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, वाहन जब्त करने, सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने तथा विदेश जाने की आशंका वाले एक आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कदम उठाने की मांग की है।