सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ashok Kumar Sirsi assumed charge as Chairman of the Haryana Livestock Development Board.

Panchkula News: अशोक कुमार सिरसी ने संभाला हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन का पदभार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Ashok Kumar Sirsi assumed charge as Chairman of the Haryana Livestock Development Board.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। एडवोकेट अशोक कुमार सिरसी ने हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सेक्टर-2 स्थित पशुधन भवन में आयोजित एक समारोह में उन्होंने यह पदभार संभाला, जिसमें हरियाणा के कृषि, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्याम सिंह राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पदभार ग्रहण करने के बाद, अशोक कुमार सिरसी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और पशु नस्ल सुधार को बढ़ावा देने के लिए बोर्ड की ओर से विशेष प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान, मंत्री श्याम सिंह राणा ने सिरसी को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद, राम कुमार, बोर्ड के पूर्व चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, मुख्यमंत्री के एडीसी मोहिंदर सैनी, शिवालिक विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन ओम प्रकाश देवीनगर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विभाग के प्रबंध निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह लौरा, महानिदेशक डॉ. प्रेम सिंह, ओएसडी डॉ. धर्मेंद्र कुमार और संयुक्त निदेशक डॉ. सुखदेव सिंह राठी सहित अन्य अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। उपस्थित लोगों ने भी अशोक कुमार सिरसी को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed