{"_id":"6a31aec090086941750b22d3","slug":"innova-falls-into-gorge-young-woman-dies-elderly-woman-loses-life-as-auto-overturns-panchkula-news-c-87-1-pan1011-137636-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: खाई में गिरी इनोवा, युवती की मौत<bha>;<\/bha> ऑटो पलटने से बुजुर्ग महिला ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: खाई में गिरी इनोवा, युवती की मौत<bha>;</bha> ऑटो पलटने से बुजुर्ग महिला ने गंवाई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पंचकूला में तीन सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत, सात घायल; सेक्टर-20 फ्लाईओवर पर ई-रिक्शा चालक गंभीर
नौल्टा गांव के पास 20 फीट गहरी खाई में गिरी इनोवा, छह लोग घायल
परवाणू जा रहे थे निजी कंपनी के कर्मचारी, चालक पीजीआई रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जिले में मंगलवार को हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। नौल्टा गांव के पास इनोवा कार के खाई में गिरने से 22 वर्षीय युवती की जान चली गई और छह लोग घायल हो गए। वहीं, पिंजौर-सूरजपुर बाईपास पर ऑटो पलटने से 75 वर्षीय महिला की मौत हो गई। उधर, सेक्टर-20 फ्लाईओवर पर कार और ई-रिक्शा की टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
पिंजौर क्षेत्र के नौल्टा गांव के समीप महिलाओं को लेकर परवाणु जा रही एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 22 वर्षीय उषा निवासी ठठर मांधना की मौत हो गई, जबकि चालक समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में चालक हेमंत (20) निवासी जोड़ीवाला, पार्वती (40) निवासी मल्लाह, ममता (35) निवासी केदारपुर, सुनीता देवी (45) निवासी ओड्डा जिला सोलन, भावना (28) निवासी जाखरोड़ा जिला सोलन तथा सुषमा (32) निवासी केदारपुर शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी महिलाएं और चालक परवाणू स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और रोजाना इसी वाहन से ड्यूटी पर आते-जाते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खाई में मौजूद बांस के पेड़ों ने वाहन को और नीचे गिरने से रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा बच गया। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
एक माह पहले ही लगी थी नौकरी
उषा हाल ही में नौकरी के लिए अपनी बहन के घर केदारपुर में रह रही थी और करीब एक माह पहले ही कंपनी में कार्यरत हुई थी। मृतका के जीजा धर्मबीर ने बताया कि उषा वाहन की पिछली सीट पर बैठी थी। हादसे के दौरान पीछे की सीटें टूटकर आगे आ गईं, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल महिला सुषमा ने बताया कि जैसे ही वाहन नौल्टा गांव के पास एक मोड़ पर पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे खाई में उतर गई। हादसे के दौरान वाहन के अंदर लगी अधिकांश सीटें टूट गईं और सभी सवारियां एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं। पिंजौर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ऑटो पलटने से बुजुर्ग महिला की मौत
दूसरा हादसा पिंजौर-सूरजपुर बाईपास पर हुआ, जहां ऑटो पलटने से 75 वर्षीय रेवा निवासी कालका की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रेवा अपने पति का इलाज कराने के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल गई थीं। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनका आधार कार्ड घर पर रह गया है। इसके बाद वह ऑटो में सवार होकर घर लौट रही थीं। रास्ते में ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि रेवा का एक हाथ शरीर से अलग हो गया, जबकि दूसरे हाथ में भी गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। दुर्घटना में ऑटो चालक भी घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फ्लाईओवर पर कार और ई-रिक्शा की टक्कर
तीसरा हादसा सेक्टर-20 फ्लाईओवर पर हुआ, जहां ब्रेजा कार और ई-रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक कमल निवासी चंडीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार ब्रेजा कार फ्लाईओवर पर धीमी गति से चल रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ई-रिक्शा ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।