फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress protest against the lathi-charge on students and the arrest of leaders.

Panchkula News: छात्रों पर लाठीचार्ज और नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Thu, 23 Jul 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Congress protest against the lathi-charge on students and the arrest of leaders.
चंद्र मोहन और प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, जिला सचिवालय के बाहर धरना देकर जताया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंचकूला में प्रदर्शन कर जिला उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके बाद जिला सचिवालय के बाहर शांतिपूर्ण धरना देकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया गया।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि देशभर के छात्र अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे थे, जिन पर लाठीचार्ज किया गया। वहीं, पेपर लीक के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

इन घटनाओं के विरोध में पंचकूला विधायक चंद्र मोहन और कालका के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त पंचकूला को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके बाद जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया
इस मौके पर चंद्र मोहन ने कहा कि सरकार छात्रों और युवाओं की लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग करना और विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लेना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस छात्रों, युवाओं और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा उनकी आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। प्रदर्शन में पूर्व विधायक लहरी सिंह सहित जिला कांग्रेस कमेटी पंचकूला के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed