फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Warning boards not installed on road under construction; increased risk of accidents.

Panchkula News: निर्माणाधीन सड़क पर नहीं लगाए चेतावनी बोर्ड, हादसे का बढ़ा खतरा

Thu, 23 Jul 2026 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Warning boards not installed on road under construction; increased risk of accidents.
आईटीआई के सामने 300 मीटर सड़क खुदी, बारिश के बाद कीचड़ और गड्ढों से वाहन चालक परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। बिटना रोड स्थित आईटीआई के सामने निर्माणाधीन सड़क पर चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा संबंधी इंतजाम नहीं होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क को निर्माण कार्य के लिए खोद दिया गया है, जबकि हालिया बारिश के बाद यहां कीचड़, गहरे गड्ढे और पत्थर जमा हो गए हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है, खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए सफर जोखिम भरा बन गया है।
जानकारी के अनुसार आईटीआई बिटना के सामने करीब 300 मीटर सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर लोगों ने राहत की उम्मीद जताई थी, लेकिन निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी किए जाने से नई परेशानी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार की ओर से सड़क को पूरी तरह उखाड़ दिया गया है, लेकिन न तो बैरिकेडिंग की गई है और न ही लोगों को सतर्क करने के लिए कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। सावधानी से चलें , मार्ग निर्माणाधीन है या वैकल्पिक मार्ग अपनाएं जैसे सूचना बोर्ड भी मौके पर नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीचड़ और गड्ढों से बढ़ी परेशानी
बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ और गहरे गड्ढे बन गए हैं। ऐसे में बाइक और स्कूटी चालकों को वाहन निकालने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अनजान वाहन चालक बिना जानकारी के इसी मार्ग पर पहुंच जाते हैं, जिससे फिसलने और दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से जल्द चेतावनी बोर्ड लगाने, बैरिकेडिंग करने और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाकर लोगों को राहत देने की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed