फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A neighbor called to say there was someone on the upper floor; the family locked the thief inside the room.

Panchkula News: पड़ोसी ने फोन बताया ऊपरी मंजिल पर कोई है, परिवार ने चोर को कमरे में किया बंद

Thu, 23 Jul 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
A neighbor called to say there was someone on the upper floor; the family locked the thief inside the room.
खेड़ा सीताराम में घर के तीन कमरों और मंदिर का ताला तोड़कर समेट रहा था नकदी व सामान
विज्ञापन

पुलिस पहुंची तो दीवान के अंदर छिपा मिला आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। खेड़ा सीताराम में एक घर में चोरी की नीयत से घुसे युवक को परिवार की सतर्कता और सूझबूझ के चलते रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पड़ोसी की सूचना पर जब परिवार ऊपरी मंजिल पर पहुंचा तो मंदिर और कमरों के ताले टूटे मिले। संदेह होने पर एक कमरे को बाहर से बंद कर दिया गया। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे के भीतर दीवान में छिपे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।
खेड़ा सीताराम निवासी परमिल कुमार ने बताया कि वह रोजाना की तरह रात को परिवार सहित निचली मंजिल पर सो गए थे, जबकि ऊपरी मंजिल को लॉक कर दिया गया था। देर रात करीब ढाई बजे एक युवक पड़ोसी मकान की दीवार फांदकर उनके घर में घुस आया। आरोपी ने सबसे पहले मंदिर वाले कमरे का ताला तोड़कर वहां रखी नकदी चुरा ली। इसके बाद दूसरे कमरे का ताला तोड़कर लैपटॉप चार्जर, मोबाइल फोन, माउस और पर्स में रखी नकदी निकाल ली।
विज्ञापन

परमिल कुमार के अनुसार आरोपी चोरी का सामान साथ लगते मकान की दीवार पर रखकर तीसरे कमरे में पहुंच गया। वहां भी उसने सामान बिखेर दिया और पर्स से नकदी निकाल ली। इसी दौरान पड़ोसी ने फोन कर घर की ऊपरी मंजिल पर संदिग्ध व्यक्ति होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार ऊपर पहुंचा तो कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परमिल ने बताया कि उनकी पत्नी ने रसोई के साथ बने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो अंदर किसी के होने का आभास हुआ। इस पर परिवार ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और डायल-112 पर सूचना दे दी। कुछ ही देर में एसआई राजेश और पुलिसकर्मी नवनीत राणा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर तलाशी ली तो आरोपी दीवान के अंदर छिपा मिला। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

परमिल के अनुसार आरोपी चोरी का सारा सामान छत से सटी दीवार पर छिपाकर रखे हुए था और मौका मिलते ही उसे लेकर भागने की फिराक में था। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोट
मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- देवी दयाल, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed