पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime and Encroachment-Free Mission: 70 illegal encroachments removed; verification of migrants conducted.

क्राइम एंड एन्क्रोचमेंट फ्री मिशन: 70 अवैध अतिक्रमण हटाए, प्रवासियों का सत्यापन

Thu, 02 Jul 2026 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Crime and Encroachment-Free Mission: 70 illegal encroachments removed; verification of migrants conducted.
15 दिन के अभियान में पुलिस-एचएसवीपी की बड़ी कार्रवाई, सरकारी भूमि कराई कब्जामुक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। क्राइम एंड एन्क्रोचमेंट फ्री पंचकूला मिशन के तहत पुलिस ने जिले में 70 अवैध अतिक्रमण हटाए हैं। कार्रवाई से पहले सड़क किनारे और सरकारी भूमि पर रह रहे प्रवासियों व संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। इसके बाद एचएसवीपी के सहयोग से अवैध कब्जों को हटाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।
पुलिस आयुक्त पंकज नैन ने बताया कि करीब 15 दिन पहले शुरू किए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराना है।
विज्ञापन

डीसीपी सृष्टि गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने सेक्टर-1, 5, 7, 9, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 20 और 21 के अलावा चंडीमंदिर, पिंजौर, कालका और रायपुररानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान करीब 70 ऐसे स्थानों की पहचान की गई, जहां लोग बिना वैध पहचान पत्र या दस्तावेज के अस्थायी झुग्गियां और ठिकाने बनाकर रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने बताया कि संबंधित लोगों का विस्तृत सत्यापन करने के बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर बने अवैध अतिक्रमण हटाए गए और सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार का अभियान चलाया जाएगा। सभी अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि दोबारा कब्जे न हो सकें। उन्होंने कहा कि बिना वैध पहचान के सार्वजनिक स्थानों पर रह रहे अज्ञात व्यक्तियों का सत्यापन सुरक्षा की दृष्टि से बेहद जरूरी है। अभियान के तहत सत्यापन और निगरानी की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed