{"_id":"6a457dd81a6de24e59059112","slug":"review-of-sir-work-instructions-to-issue-notices-to-supervisors-with-slow-progress-panchkula-news-c-87-1-pan1010-138183-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एसआईआर कार्य की समीक्षा, धीमी प्रगति वाले सुपरवाइजरों को नोटिस के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एसआईआर कार्य की समीक्षा, धीमी प्रगति वाले सुपरवाइजरों को नोटिस के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईआरओ ने किया निरीक्षण, 14 जुलाई से पहले मतदाता गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) चंद्रकांत कटारिया ने बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने एसआईआर कार्य में 10 प्रतिशत से कम प्रगति वाले सुपरवाइजरों तथा कार्य में लापरवाही बरतने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
ईआरओ ने सेक्टर-17 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहित सेक्टर-15, सेक्टर-6 और सेक्टर-12 स्थित सार्थक स्कूल में एईआरओ, सुपरवाइजरों और बीएलओ के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि गणना प्रपत्र वापस लेने और उनके डिजिटलीकरण का कार्य तेजी से पूरा किया जाए, ताकि निर्धारित समय में मतदाता सत्यापन सूची तैयार की जा सके।
कटारिया ने पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर कार्य की धीमी प्रगति पर चिंता जताते हुए कहा कि सभी एईआरओ, बीएलओ और सुपरवाइजर पूरी गंभीरता, जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ मतदाता गणना प्रपत्र एकत्र करने का कार्य पूरा करें। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है। इसके लिए विभाग की ओर से अतिरिक्त बीएलओ भी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे 14 जुलाई से पहले अपने फोटोयुक्त मतदाता गणना प्रपत्र संबंधित बीएलओ को जमा करा दें, ताकि सत्यापन और डिजिटलीकरण का कार्य समय पर पूरा हो सके।
ईआरओ ने स्पष्ट किया कि विभाग की ओर से किसी भी मतदाता से ओटीपी या किसी लिंक के माध्यम से जानकारी नहीं मांगी जाती। विभाग द्वारा नियुक्त बीएलओ स्वयं मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि एसआईआर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसमें आम नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है।
इस दौरान डीएमसी अभय यादव, तहसीलदार सुरेश कुमार, डिप्टी डीईओ सुमन रानी, चुनाव कानूनगो कुलदीप सिंह सहित एईआरओ, सुपरवाइजर और बीएलओ उपस्थित रहे।