पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Youth who drank poison in front of his wife dies.

Panchkula News: पत्नी के सामने जहर पीने वाले युवक की मौत

Thu, 02 Jul 2026 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Youth who drank poison in front of his wife dies.
परिजनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
विज्ञापन

सुसाइड नोट में चार परिजनों को ठहराया जिम्मेदार, पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज
बड़े भाई समेत अन्य परिजनों पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप
पिंजौर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला/पिंजौर। पिंजौर के चौना चौक क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने ससुराल पक्ष पर लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पिंजौर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक विशाल शर्मा की पत्नी रिद्धि शर्मा ने पिंजौर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत में उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही परिवार के सदस्य उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े, मारपीट और बार-बार माफी मांगने के लिए मजबूर करना उनके रोजमर्रा का हिस्सा बन गया था। 26 जून को स्थिति और बिगड़ गई। विशाल और उसके बड़े भाई रजत शर्मा के बीच जोरदार विवाद हुआ। रिद्धि के अनुसार रजत शर्मा और अन्य सदस्यों ने विशाल के साथ मारपीट की, चप्पलों से पीटा और गाली-गलौज की।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना से विशाल इतना आहत हो गया कि अगले दिन उसने दो गिलासों में पानी के साथ जहरीला पदार्थ मिलाया। एक गिलास पत्नी को दिया और दूसरा स्वयं पी लिया। बाद में उसने रिद्धि को बताया कि गिलास में जहर मिला हुआ है। रिद्धि के अनुसार विशाल ने कहा कि हम दोनों में से किसी एक की मौत हो जाएगी तो शायद परिवार को अक्ल आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विशाल अपने एक दोस्त के साथ आईटीआई रोड की ओर चला गया, जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

रिद्धि शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनके पति ने मौत से पहले एक सुसाइड नोट भी दिखाया था, जिसमें परिवार के चार सदस्यों को मानसिक प्रताड़ना देने और पक्षपात करने का जिम्मेदार ठहराया था। शिकायत में विशाल के बड़े भाई रजत शर्मा समेत अन्य परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पिंजौर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed