{"_id":"69b9bbd335aa35110d00e883","slug":"four-people-were-cheated-of-crores-of-rupees-in-the-name-of-partnership-case-registered-against-them-panchkula-news-c-87-1-pan1011-134203-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: साझेदारी के नाम पर करोड़ों की ठगी, चार पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: साझेदारी के नाम पर करोड़ों की ठगी, चार पर मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
निवेश के नाम पर रकम हड़पने और फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। साझेदारी के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी और जालसाजी का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने पंचकूला निवासी अशोक कुमार की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार वर्ष 2018 में नरेश कुमार गर्ग, तुषार भारद्वाज, अमर कुमार गुप्ता समेत अन्य के साथ मिलकर एक फर्म बनाई गई थी, जिसमें सभी को 25-25 प्रतिशत हिस्सेदारी दी गई। आरोप है कि शिकायतकर्ता ने समय-समय पर करोड़ों रुपये निवेश किए, जबकि अन्य साझेदारों ने वास्तविक निवेश नहीं किया।
अशोक कुमार ने बताया कि वर्ष 2019-20 में मोहाली में प्रोजेक्ट के लिए 1.10 करोड़ रुपये और अन्य कारोबार में करीब 2.85 करोड़ रुपये लगाए गए। इसके बाद 2022-23 में एक अन्य फर्म में 3.80 करोड़ रुपये निवेश कराने का झांसा दिया गया, लेकिन आरोपियों ने नाममात्र राशि लगाकर बाकी धन का गबन कर लिया।
आरोप है कि फर्म के खाते से पैसे निकालकर निजी खर्च, वाहन किस्तों और संपत्ति खरीद में उपयोग किए गए। जीरकपुर सहित अन्य स्थानों पर संपत्ति लेन-देन में भी अनियमितताएं सामने आई हैं। जाली हस्ताक्षर, फर्जी बिल और चालानों के जरिए लेन-देन तथा जीएसटी चोरी के आरोप भी लगाए गए हैं।
शिकायतकर्ता का कहना है कि बिना जानकारी साझेदारी विलेख में बदलाव किए गए और फर्म के नाम पर जारी चेक बाउंस हो गए। विरोध करने पर धमकी भी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos