{"_id":"6a6d06f4e07baa00780a96c4","slug":"freshers-showcase-their-talent-at-nift-panchkula-students-shine-at-the-talent-show-panchkula-news-c-87-1-pan1001-139369-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: निफ्ट पंचकूला में नवागंतुकों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग, टैलेंट शो में छाए छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: निफ्ट पंचकूला में नवागंतुकों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग, टैलेंट शो में छाए छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीत-संगीत, नृत्य और चित्रकला के जरिए छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता, संस्थान ने किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) पंचकूला में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए आयोजित टैलेंट शो में छात्रों की रचनात्मकता और प्रतिभा की शानदार झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत-संगीत, नृत्य, चित्रकला समेत विभिन्न विधाओं में प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
आयोजन का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें संस्थान की संस्कृति और शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना था। छात्रों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर प्रस्तुति दी और अपनी बहुआयामी प्रतिभा का परिचय दिया। इस दौरान विद्यार्थियों को एक-दूसरे से संवाद स्थापित करने और नए माहौल में सहज होने का अवसर भी मिला। संस्थान प्रबंधन के अनुसार ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मक सोच और टीम भावना को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।