फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The 'Har Ghar Tiranga' campaign will run from August 9 to 17; a state-level event will be held on August 14.

Panchkula News: 9 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, 14 को होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

Sat, 01 Aug 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The 'Har Ghar Tiranga' campaign will run from August 9 to 17; a state-level event will be held on August 14.
वंदे मातरम् के 150 वर्ष थीम पर होंगे आयोजन, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जिले में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति और व्यापक जनभागीदारी के साथ चलाया जाएगा। वहीं, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष अभियान ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ थीम पर आयोजित किया जाएगा। इसके तहत तिरंगा बाइक एवं साइकिल रैली, तिरंगा यात्रा, प्रदर्शनी, सेल्फी विद तिरंगा अभियान, विशाल तिरंगा रंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सरकारी भवनों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को तिरंगे की रोशनी से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि 14 अगस्त को सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा स्कूलों और कॉलेजों में व्याख्यान, परिचर्चा, प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed