{"_id":"6a6d08a6dd95ca343b073962","slug":"je-accused-of-being-attacked-with-an-axe-while-inspecting-illegal-construction-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-139346-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अवैध निर्माण की जांच करने पहुंचे जेई पर कुल्हाड़ी से हमले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अवैध निर्माण की जांच करने पहुंचे जेई पर कुल्हाड़ी से हमले का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वकर्मा कॉलोनी में नक्शा मांगने पर विवाद, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप
घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। कालका नगर परिषद के जूनियर इंजीनियर (जेई) ने अवैध निर्माण की जांच के दौरान एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। जेई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं।
जेई ललित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वीरवार को विश्वकर्मा कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान की जांच के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने निर्माण का स्वीकृत नक्शा दिखाने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात पर गुरमुख नामक व्यक्ति भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा।
शिकायत के अनुसार आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और कहा कि उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं तथा वह एक और मामला झेलने से नहीं डरता। जेई का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने कुल्हाड़ी से उन पर दो बार हमला करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पीछे हटकर खुद को बचा लिया।
विज्ञापन
ललित कुमार का कहना है कि घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है। उन्होंने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि भविष्य में उन्हें या उनके परिवार को किसी प्रकार की हानि होती है तो इसकी जिम्मेदारी आरोपी की होगी। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।