{"_id":"69dab10d449d8c5c7607cf6d","slug":"guru-ravidas-gardens-to-be-built-on-650-acres-of-land-in-punjab-panchkula-news-c-16-1-knl1001-993231-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंजाब में 650 एकड़ जमीन पर बनेगी गुरु रविदास बगीचियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंजाब में 650 एकड़ जमीन पर बनेगी गुरु रविदास बगीचियां
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित कराए जाने वाले शृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया। पंजाब भवन में शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संत समाज के साथ बैठक कर इस बाबत चर्चा की। उनके साथ वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा भी मौजूद रहे। कार्यक्रमों के तहत सेमिनार, कीर्तन समागम, यात्राएं, पौधे लगाने के अभियान और 650 एकड़ में गुरु रविदास बगीचियां लगाना शामिल है। इस कड़ी में मुख्य समागम खुरालगढ़ में होगा।
संत समाज से चर्चा करते हुए सीएम मान ने कहा, राज्य सरकार श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को मनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी क्योंकि गुरु जी के संदेश को दुनिया भर तक पहुंचाना हमारा सामूहिक फर्ज है। श्री गुरु रविदास महाराज जी ने हर भेदभाव से मुक्त बराबरी वाले समाज की कल्पना की थी। पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि श्री गुरु रविदास महाराज जी का आगामी 650वां प्रकाश पर्व बड़े स्तर पर मनाया जाए।
पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों सेमिनार और वर्कशॉप, विशेष कीर्तन समागम, तीर्थ यात्रा, स्कूल वार मुकाबले, डॉक्यूमेंट्री शो, ड्रोन शो, रक्तदान शिविर, पौधे लगाने के अभियान चलाने का फैसला किया गया है। मुख्य समागम खुरालगढ़ में करवाने का निर्णय लिया गया है। गुरु रविदास जी बगीचियों की स्थापना पूरे पंजाब में कुल 650 एकड़ पंचायती जमीन पर प्रति जिला औसतन 6.50 लाख पौधे लगाने के अभियान के साथ-साथ मैराथन, शोभा यात्राएं, साइकिल रैलियां और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से की जाएगी।
प्रकाश पर्व को समर्पित मुख्य समागम में गुरु रविदास जी के जीवन पर प्रदर्शनी का उद्घाटन, कथा और कीर्तन दरबार, श्री गुरु रविदास जी के योगदान को समर्पित संत सम्मेलन, मीनार-ए-बेगमपुरा में 3डी प्रोजेक्शन, ड्रोन शो, गुरु रविदास जी की बाणी पर कॉन्फ्रेंस और अन्य कार्यक्रम शामिल होंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद, लाल चंद कटारूचक्क और डॉ. रवजोत, लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, सलाहकार, पर्यटन और सांस्कृतिक मामले दीपक बाली तथा अन्य भी मौजूद रहे।
Trending Videos