{"_id":"69dab16f586dbad444044f2c","slug":"punjab-polices-bounty-policy-implemented-search-underway-for-28-most-wanted-criminals-panchkula-news-c-16-1-knl1001-993050-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंजाब पुलिस की इनाम नीति लागू, 28 मोस्ट वांटेड अपराधियों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंजाब पुलिस की इनाम नीति लागू, 28 मोस्ट वांटेड अपराधियों की तलाश
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने अपराधियों की सूचना देने पर पुरस्कार नीति लागू कर दी है। इस नीति के तहत पंजाब पुलिस को राज्य में वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों व उनके नेटवर्क के बारे में विश्वसनीय जानकारी देने वाले व्यक्तियों को इनाम दिया जाएगा। राज्य सरकार ने 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची भी जारी की है।
इस नीति के अंतर्गत पंजाब सरकार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को 1 लाख तक, पुलिस कमिश्नर/रेंज आईजी/डीआईजी को 1.5 लाख तक, विभिन्न विंगों के प्रमुखों (स्पेशल डीजीपी/एडीजीपी) को 2 लाख तक और डीजीपी को 2 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत करने की शक्तियां प्रदान की हैं। यह राशि केवल सही और प्रामाणिक सूचना देने वाले व्यक्तियों को ही दी जाएगी।
डीजीपी गौरव यादव बताते हैं कि इस योजना का उद्देश्य राज्य में अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क पर पूरी तरह से लगाम लगाना है और इसके लिए जनसहभागिता को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। प्राप्त जानकारी की पहले जांच की जाएगी और तय मानकों के आधार पर ही इनाम दिया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उसे किसी प्रकार का खतरा नहीं होने दिया जाएगा।
एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के एडीजीपी प्रमोद बान ने बताया कि लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 9394693946 पर जानकारी साझा कर सकते हैं। नागरिकों द्वारा दिए गए सुझावों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस योजना के तहत प्राप्त सूचनाओं का उपयोग ऑपरेशन प्रहार और गैंगस्टरों पर वार अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए किया जाएगा।
इस अभियान के तहत हाल ही में राज्यभर में गैंगस्टरों के नेटवर्क से जुड़े चिह्नित स्थानों पर 56,487 दबिश की गई है। इस साल में अब तक कुल 19,894 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। 9,353 व्यक्तियों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई जबकि 15,284 लोगों से पूछताछ कर उन्हें सत्यापन के बाद रिहा किया गया। इसके अलावा 851 घोषित अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
10 व 5 लाख के इनामी मोस्ट वांटेड
पुलिस की ओर से जारी 10 लाख इनामी मोस्ट वांटेड अपराधियों में सतिंदरजीत सिंह, लखबीर सिंह, हरविंदर सिंह संधू, सतबीर सिंह, बलविंदर सिंह डोनी, प्रभदीप सिंह, सर्वण सिंह, रोहित गोदारा व गौरव पटियाल शामिल है। पांच लाख इनामी अपराधियों में सर्वण सिंह, जोबनजीत सिंह, गुरदेव सिंह, राजेश कुमार, वरिंदर सिंह, हैरी बॉक्सर, सुप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, नवीन कुमार, गुरविंदर सिह, अदित्य कपूर, गुरप्रीत सिंह, जसकरण सिंह, रजिंदर सिंह, मोहम्मद यासीन अख्तर, अमरजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, निशान सिंह जोड़ियां व शक्ति कुमार शामिल हैं।
Trending Videos