सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Major Tragedy Averted in Morni Due to Absence of Railing; Car Carrying Couple from Karnal Plunges 80 Feet into Gorge

Panchkula News: रेलिंग न होने से मोरनी में बड़ा हादसा बचा, करनाल के कपल की कार 80 फीट खाई में गिरी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Major Tragedy Averted in Morni Due to Absence of Railing; Car Carrying Couple from Karnal Plunges 80 Feet into Gorge
विज्ञापन
टिक्कर ताल मार्ग पर अनियंत्रित होकर गिरी कार, बीच में रुकने से बची जान, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। मोरनी से टिक्कर ताल मार्ग पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब करनाल के एक कपल की कार अनियंत्रित होकर करीब 70 से 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। गनीमत यह रही कि कार बीच में रुक गई, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
हादसे के समय कार में एक युवक और एक युवती सवार थे। वाहन करनाल नंबर की टाटा टीआगो है। दुर्घटना के बाद दोनों को मामूली चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वह बेहद खतरनाक मोड़ है, जहां पिछले कई वर्षों से रेलिंग टूटी हुई है। करीब दो साल पहले सड़क निर्माण के बावजूद इस मोड़ पर रेलिंग की मरम्मत नहीं की गई, जिससे यह स्थान लगातार हादसों का कारण बन रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन अब तक सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। घटना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस खतरनाक मोड़ पर तुरंत रेलिंग लगाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed