{"_id":"69b86b96f090aa44d00f7eff","slug":"kiln-owners-are-worried-due-to-increase-in-coal-prices-brick-rates-will-also-increase-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-22475-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कोयले के दाम बढ़ने से भट्ठा मालिक परेशान, बढ़ेंगे ईंटों के रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कोयले के दाम बढ़ने से भट्ठा मालिक परेशान, बढ़ेंगे ईंटों के रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिक्स एसोसिएशन की बैठक में निर्णय, अब एक हजार ईंट आठ हजार रुपये तक पहुंचेंगी
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। कोयले के दाम में लगातार बढ़ोतरी से ईंट भट्ठा मालिकों की परेशानी बढ़ गई है। बढ़ती लागत को देखते हुए पंचकूला ब्रिक्स एसोसिएशन बरवाला ब्लॉक ने ईंटों के रेट बढ़ाने का फैसला लिया है। एसोसिएशन के अनुसार अब पंचकूला में एक हजार ईंट की कीमत करीब आठ हजार रुपये तक पहुंच जाएगी।
बरवाला ब्लॉक की ब्रिक्स एसोसिएशन की बैठक होटल प्लाजा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र गर्ग ने की। उन्होंने बताया कि जो कोयला पहले लगभग 10 हजार रुपये प्रति टन मिलता था, वह अब बढ़कर करीब 18,500 रुपये प्रति टन तक पहुंच गया है। इसी तरह पहले एक हजार रुपये प्रति क्विंटल मिलने वाला कोयला दो महीने के भीतर बढ़कर करीब 1800 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।
वीरेंद्र गर्ग ने बताया कि बढ़े हुए रेट पर भी कोयला आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पोर्ट से आने वाले कोयले में मिलावट की शिकायतें भी सामने आ रही हैं, जिससे भट्ठा संचालकों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ रही है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि भट्ठे पर एक हजार ईंट की कीमत सात हजार रुपये रहेगी, जबकि पंचकूला तक पहुंचने पर यह कीमत लगभग आठ हजार रुपये तक होगी। एसोसिएशन ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में कोयले के दाम कम होते हैं तो ईंटों के रेट पर भी पुनर्विचार किया जाएगा।
इस मौके पर एसोसिएशन के सदस्य हरविंदर सिंह, अजय गुप्ता, जगदीश मेहता, महावीर, तरसेम, विशाल सिंगला, बृज बंसल, परवीन गर्ग, पप्पी, अमित कुमार और ईशांत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Trending Videos