सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Licious Spartans won by 53 runs

Panchkula News: लिशियस स्पार्टंस ने 53 रन से जीत दर्ज की

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Licious Spartans won by 53 runs
विज्ञापन
अनुराग वर्मा की 177 रन की तूफानी पारीमाई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। ऑल बैट विल टू विन क्रिकेट टूर्नामेंट में लिशियस स्पार्टंस और द डेयर डेविल्स के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर लिशियस स्पार्टंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
Trending Videos

पहले बल्लेबाजी करते हुए लिशियस स्पार्टंस ने 20 ओवर में 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अनुराग वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 65 गेंदों पर 177 रन की विस्फोटक पारी खेली। अक्षित महाजन ने भी 36 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी द डेयर डेविल्स की टीम 19 ओवर में 202 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से विवेक शर्मा ने 51 रन और गगन सैनी ने 29 रन बनाए, लेकिन वे टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके। इस तरह लिशियस स्पार्टंस ने 53 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed