सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Peace message journey begins from Kalka to Dubai

Panchkula News: कालका से दुबई के लिए शांति संदेश यात्रा की शुरुआत

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Peace message journey begins from Kalka to Dubai
विज्ञापन
22 सदस्यीय जत्था विश्व शांति और भाईचारे का संदेश लेकर रवाना
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका/पिंजौर। कालका से पहली बार श्रीगुरु नानक देव जी का शांति संदेश लेकर दुबई के लिए विशेष धार्मिक यात्रा रवाना हुई। 22 सदस्यीय जत्थे को वरिष्ठ उपप्रधान गुरमीत सिंह रामसर मित्ता ने गुरुद्वारा परिसर से हरी झंडी दिखाकर विदा किया। इस यात्रा में कालका और पिंजौर की सिक्ख संगत पहली बार दुबई के लिए शामिल हुई है।
यात्रा की अगुवाई शरणजीत ग्रोवर कर रहे हैं। जत्था दुबई में माथा टेककर विश्व शांति और भाईचारे का संदेश देगा। इस अवसर पर गुरमीत सिंह रामसर मित्ता ने कहा कि समाज में शांति, सद्भाव और एकता का संदेश फैलाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक पहल बताते हुए भविष्य में ऐसी धार्मिक यात्राओं को जारी रखने का भरोसा दिया। यात्रा प्रमुख शरणजीत ग्रोवर ने बताया कि यह मुहिम संगत के सहयोग से शुरू की गई है और आगे भी इसे जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान संगत ने मांग उठाई कि दुबई जाने वाली ट्रेन को कालका से संचालित किया जाए। गुरमीत ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में सरकार से आग्रह किया जाएगा और केंद्रीय रेल मंत्री से भी पत्र और मुलाकात का समय मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले यह ट्रेन कालका से संचालित होती थी, जिससे स्थानीय लोगों को सुविधा मिलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed