{"_id":"699b6b6db1df530627045a57","slug":"mp-laid-the-foundation-stone-for-development-works-at-punjabi-bhawan-panchkula-news-c-87-1-pan1001-133281-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सांसद ने पंजाबी भवन में विकास कार्यों की रखी आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सांसद ने पंजाबी भवन में विकास कार्यों की रखी आधारशिला
विज्ञापन
विज्ञापन
20 लाख रुपये सांसद निधि से बेसमेंट व ग्राउंड फ्लोर पर लगेगा ग्रेनाइट मार्बल
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-15 स्थित शहीद मदन लाल ढींगरा पंजाबी भवन में आयोजित पंजाबी एकता मंच के कार्यक्रम में अंबाला लोकसभा सांसद वरुण चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
सांसद ने पूजा-अर्चना के बाद शिलापट्ट का लोकार्पण कर भवन के बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर ग्रेनाइट मार्बल लगाने के कार्य की शुरुआत की। यह कार्य उनकी सांसद निधि से 20 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा, जबकि निर्माण कार्य नगर निगम पंचकूला द्वारा पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पंजाबी समुदाय के लिए महत्वपूर्ण कदम है और इससे भवन की सुविधाएं और बेहतर होंगी।
अपने संबोधन में सांसद ने पंजाबी समुदाय और पंजाबी एकता मंच की गवर्निंग बॉडी की सराहना की। उन्होंने मंच के अध्यक्ष रविंद्र रावल और उनकी टीम द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे सामाजिक सद्भाव और एकजुटता का प्रतीक बताया।
मंच के प्रधान रविंद्र रावल ने सांसद का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इससे पूर्व भूपेंद्र सिंह हुड्डा, शादी लाल बत्रा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा भी क्रमशः 11 लाख, 50 लाख और 11 लाख रुपये का अनुदान पंजाबी भवन के विकास के लिए दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से भवन का निरंतर विकास हो रहा है।
Trending Videos