फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Multi-level parking project remains in limbo even after six years; parking crisis persists in Sector-11.

Panchkula News: छह साल बाद भी अधर में मल्टीलेवल पार्किंग, सेक्टर-11 में पार्किंग संकट बरकरार

Sun, 26 Jul 2026 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Multi-level parking project remains in limbo even after six years; parking crisis persists in Sector-11.
नगर निगम का प्रस्ताव अब भी कागजों में, एचएसवीपी से जमीन और एनओसी मिलने का इंतजार; सड़क और साइकिल ट्रैक पर खड़े हो रहे वाहन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-11 मार्केट में पार्किंग की समस्या दूर करने के लिए नगर निगम द्वारा करीब छह वर्ष पहले मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था, लेकिन जमीन उपलब्ध न होने के कारण परियोजना आज तक शुरू नहीं हो सकी। एचएसवीपी से जमीन और एनओसी मिलने का इंतजार है, जबकि मार्केट में पार्किंग का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण के लिए सरकार और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) को पत्र भेजा गया है। जमीन उपलब्ध होते ही परियोजना पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


सड़कों और साइकिल ट्रैक पर खड़े हो रहे वाहन
सेक्टर-11 मार्केट में सुबह से ही दुकानों, कार्यालयों और कोचिंग सेंटरों में आने वाले लोगों की भीड़ बढ़ जाती है। पार्किंग स्थल भरने के बाद लोग मजबूरी में सड़क किनारे और साइकिल ट्रैक पर वाहन खड़े कर देते हैं। इससे न केवल यातायात प्रभावित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना लग रहा जाम
सेक्टर-10 और 11 को जोड़ने वाली सड़क पर दोनों ओर खड़े वाहनों के कारण यातायात की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। कई बार स्थिति ऐसी बन जाती है कि एक समय में केवल एक वाहन ही निकल पाता है। मार्केट के पीछे स्थित वाहन मरम्मत की दुकानों के बाहर खड़ी गाड़ियों से भी समस्या और बढ़ रही है।

स्कूल छुट्टी के समय बढ़ जाती है दिक्कत
मार्केट के समीप स्थित निजी स्कूल की छुट्टी के समय बसों और अभिभावकों के वाहनों की आवाजाही बढ़ने से जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द पार्किंग की व्यवस्था नहीं हुई तो आने वाले समय में समस्या और विकराल रूप ले सकती है।

जल्द समाधान की उठी मांग
सेक्टर-10 निवासी एवं पार्षद भारत हितैशी ने बताया कि खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिलता। इसके चलते लोग सड़क किनारे वाहन खड़े करते हैं और दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम हाउस की बैठकों में भी यह मुद्दा कई बार उठाया जा चुका है।


कोट
सेक्टर-11 में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण के लिए एचएसवीपी को पत्र भेजा गया है, लेकिन अभी तक विभाग की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। प्रदेश सरकार को भी पार्किंग के लिए जमीन उपलब्ध कराने संबंधी प्रस्ताव भेजा गया है। - विनय कुमार, आयुक्त, नगर निगम पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed