सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Notice issued to demolish 70-year-old Gogaji Maharaj temple

Panchkula News: 70 साल पुराने गोगा जी महाराज मंदिर को तोड़ने का नोटिस

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to demolish 70-year-old Gogaji Maharaj temple
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


पंचकूला। सेक्टर 21 के गांव महेशपुर में लगभग 70 साल पुराने गोगा जी महाराज के मंदिर को तोड़ने के लिए पीएमडी द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद गांव के लोगों में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मंदिर सनातन हिंदू आस्था का प्रमुख केंद्र है जहां दूर-दूर से श्रद्धालु त्योहारों और विशेष अवसरों पर माथा टेकने के लिए आते हैं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मंदिर के सभी वैध कागजात होने के बावजूद भी पीएमडी ने मंदिर को तोड़ने का नोटिस जारी कर दिया है। लोगों का सवाल है कि आखिर किसके दबाव में आकर यह नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोग इस मामले को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री के पास भी गुहार लगाने पहुंचे थे, जहां उन्हें केवल आश्वासन मिला। वहीं मंगलवार को पीएमडी की ओर से मंदिर तोड़ने का नोटिस जारी होने के बाद बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में पहुंचने लगे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यह सनातन आस्था का सवाल है और किसी भी कीमत पर मंदिर को नहीं तोड़ने दिया जाएगा। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यदि किसी कारणवश मंदिर को हटाना आवश्यक है तो इसके लिए अलग से उचित स्थान उपलब्ध कराया जाए।
अब देखने वाली बात यह होगी कि इस पूरे मामले में प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed