सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparations for International Yoga Day Begin; Three-Day Training Camp to be Held in Panchkula

Panchkula News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू, पंचकूला में लगेगा तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Preparations for International Yoga Day Begin; Three-Day Training Camp to be Held in Panchkula
विज्ञापन
ताऊ देवी लाल स्टेडियम में पीटीआई और डीपीई को कराया योग प्रोटोकॉल अभ्यास, 65 से अधिक स्कूलों के शिक्षक पहुंचे
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारियों को लेकर पंचकूला में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। जिला प्रशासन और आयुष विभाग की ओर से आयोजित इस शिविर में स्कूलों के पीटीआई, डीपीई और शारीरिक शिक्षा प्रवक्ताओं को योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंगलवार को सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 65 से अधिक स्कूलों के शिक्षकों ने योग अभ्यास में भाग लिया।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर 20 मई तक सुबह 6 बजे से 7:30 बजे तक चलेगा। आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों और खेल विभाग के प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत प्रार्थना मंत्र के साथ हुई। इसके बाद ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, वक्रासन, मकरासन, शलभासन, सेतुबंधासन, पवनमुक्तासन, अर्धहलासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी समेत विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। साथ ही इन योगासन और प्राणायाम से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी दी गई। शिविर में आयुष विभाग की योग विशेषज्ञ रितू मित्तल विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed