{"_id":"6a0cce8899690ead0b030151","slug":"youth-arrested-with-heroin-in-sector-20-panchkula-news-c-87-1-pan1011-136621-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर-20 में हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर-20 में हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक सेल की कार्रवाई, ग्राहक को सप्लाई देने पहुंचा था आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एंटी नारकोटिक सेल ने सेक्टर-20 क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रणदीप निवासी सेक्टर-20 पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 11 ग्राम 38 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है।
पुलिस के अनुसार एंटी नारकोटिक सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी आशियाना रोड के पास किसी ग्राहक को हेरोइन की सप्लाई देने आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में नाकाबंदी कर निगरानी शुरू की।
इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी की लोअर की जेब से हेरोइन बरामद हुई। वजन करने पर बरामद हेरोइन 11 ग्राम 38 मिलीग्राम पाई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-20 थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos