{"_id":"697fb8539a539eebca0cc6f2","slug":"the-young-man-cleverly-stole-the-womans-car-and-fled-panchkula-news-c-87-1-pan1011-132451-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चालाकी से महिला की कार लेकर फरार हुआ युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चालाकी से महिला की कार लेकर फरार हुआ युवक
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-7 में भरोसा बना वारदात का हथियार, पुलिस ने दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-7 में एक महिला से चालाकी से कार लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। अज्ञात युवक ने भरोसा जीतकर वारदात को अंजाम दिया और कार लेकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर थाना सेक्टर-7 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-7 निवासी ज्योति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी सफेद रंग की स्विफ्ट कार 31 जनवरी की रात घर के बाहर खड़ी थी। सुबह वह कार को घर के अंदर खड़ी करवाने के लिए किसी व्यक्ति की तलाश कर रही थीं। इसी दौरान गली में मिले एक अज्ञात युवक ने खुद को मदद के लिए तैयार बताया और कार घर तक लगाने की बात कही। महिला अपनी एक्टिवा से आगे चल पड़ी, जबकि युवक कार चलाते हुए पीछे-पीछे आ रहा था। जब वे मकान नंबर 506, सेक्टर-7 के पास पहुंचे तो युवक ने कार घुमाकर लाने की बात कही और उसी दौरान कार लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने थाना सेक्टर-7 में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos