{"_id":"69bf7479aa9b017c3a0f0559","slug":"two-youths-from-delhi-die-in-tractor-bike-collision-in-panchkula-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में दो युवकों की मौत: फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दिल्ली से शिमला घूमने जा रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में दो युवकों की मौत: फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दिल्ली से शिमला घूमने जा रहे थे दोनों
चंदन मिश्र, पंचकूला
Published by: Ankesh Kumar
Updated Sun, 22 Mar 2026 10:18 AM IST
विज्ञापन
सार
पंचकूला के सेक्टर-4 फ्लाईओवर पर रविवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में दिल्ली के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक मोटरसाइकिल पर शिमला घूमने जा रहे थे, तभी उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।
बाइक सवार युवकों की मौत।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
पंचकूला में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पंचकूला के सेक्टर-4 फ्लाईओवर पर रविवार सुबह करीब 6 बजे यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मरने वाले दोनों युवक दिल्ली के रहने वाले थे। दोनों बाइक पर सवार होकर दिल्ली से शिमला जा रहे थे। पंचकूला में उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। युवकों की बाइक फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक पर शिमला घूमने जा रहे थे, तभी उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। मृतकों की पहचान मोहम्मद कैफ (20) और मोहम्मद रजाउल्लाह (19), निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात छह युवक 3 बाइक पर दिल्ली से शिमला के लिए निकले थे। रास्ते में ये दोनों युवक अपने साथियों से पीछे रह गए। साथियों ने कुछ दूरी पर रुककर उनका इंतजार किया, लेकिन जब वे काफी देर तक नहीं पहुंचे तो उन्होंने फोन किया। फोन किसी अज्ञात व्यक्ति ने उठाया और बताया कि सेक्टर-4 और 12 के फ्लाईओवर के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई है, जिससे दोनों घायल हो गए हैं।
सूचना मिलते ही उनके साथी तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को एंबुलेंस से सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सेक्टर-2 पुलिस चौकी के जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की।