{"_id":"69af3d970b7bc163cf0522f8","slug":"235-schools-in-the-city-have-property-tax-dues-of-rs-294-crore-panipat-news-c-244-1-pnp1001-153486-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शहर के 235 स्कूलों पर 2.94 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शहर के 235 स्कूलों पर 2.94 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स बकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर के करीब 235 स्कूलों पर करीब 2.94 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। स्कूल संचालक बच्चों की पढ़ाई की दुहाई देकर हर बार बच रहे थे। ऐसे में बकाया रकम लगातार बढ़ रही थी। निगम ने अब स्कूलों पर सख्ताई करते हुए प्रबंधन और प्रिंसिपल कार्यालय सील करने का फैसला लिया है। निगम की टीम अगले 15 से 20 दिन इसी पर काम करेगी। वहीं शहर के अन्य बकायादारों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
मेयर कोमल सैनी ने नगर निगम के पालिका बाजार स्थित कार्यालय में टैक्स शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक का संचालन सहायक आयुक्त विवेक चौधरी ने किया। उन्होंने बताया कि इस साल 40 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी तय किया था। इसमें से करीब 27 करोड़ की रिकवरी कर ली है। आगामी दिनों में 31 मार्च तक प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी को तेज किया गया है। उन्होंने कहा कि स्कूलों पर 2.94 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए स्कूलों को सील नहीं किया जा सकता। अधिकारियों ने बैठक में स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल के कार्यालय को सील करने का फैसला लिया।
लंबित फाइलों की रिपोर्ट : मेयर कोमल सैनी ने प्रॉपर्टी आईडी ठीक करने की लंबित फाइलों की रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की शिकायत हैं कि एक महीने पहले जमा फाइलों को मंजूर नहीं किया जा रहा है। मेयर ने करीब सात लोगों के नाम बताए। अधिकारियों ने बताया कि इन सबकी फाइलों में दस्तावेज की कमी है। इनको इस बारे में अवगत कराया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि करीब 70 फाइल लंबित हैं। इनमें अधिक फाइल एक सप्ताह के अंदर की हैं। इन पर भी काम शुरू कर दिया है।
बैंक्वेट हाल संचालकों पर 1.56 करोड़ बकाया : मेयर ने बैठक में अस्पतालाें व बैंक्वेट हाल संचालकों की रिपोर्ट ली। अधिकारियों ने बताया कि शहर में 33 बैंक्वेट हाल हैं। इनमें से कुछ ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराया है। बाकी पर 1.56 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। अस्पतालों के नॉर्म्स की भी जानकारी ली।
Trending Videos