{"_id":"69af41b92cff6357a10f40a4","slug":"income-tax-departments-survey-continued-for-30-hours-on-70-mile-stone-dhaba-panipat-news-c-244-1-pnp1001-153485-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: 70 माइल स्टोन ढाबे पर 30 घंटे चला आयकर विभाग का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: 70 माइल स्टोन ढाबे पर 30 घंटे चला आयकर विभाग का सर्वे
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 10 Mar 2026 03:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। समालखा के पट्टीकल्याणा स्थित 70 माइल स्टोन ढाबे पर आयकर विभाग का चल रहा सर्वे सोमवार शाम को 30 घंटे से अधिक समय में पूरा हो गया। चंडीगढ़ की टीम ने समालखा के साथ कुरुक्षेत्र के शाहाबाद और सोनीपत स्थित शाखा पर भी सर्वे किया। टीम अपने साथ कुछ दस्तावेज भी साथ ले गई है। टीम अपने साथ कुछ दस्तावेज ले गई है।
आयकर विभाग की टीमों ने 70 माइल स्टोन ढाबा पर रविवार दोपहर को सर्वे शुरू किया था। सर्वे सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे खत्म हुआ। करीब 30 घंटे से अधिक समय तक चली इस कार्रवाई के दौरान चंडीगढ़ से आई आयकर विभाग की टीम ने ढाबे से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड की गहन जांच की।
टीम ने ढाबे के कार्यालय और रिकॉर्ड से जुड़े विभिन्न दस्तावेजों की जांच की। टीम शाम को रिकॉर्ड लेकर दिल्ली की तरफ रवाना हो गई। टीम ने अतिरिक्त आयुक्त के नेतृत्व में सर्वे किया है। टीम के एक अधिकारी ने केवल इतना कहा कि जो भी मामला था, वह कन्क्लूड हो चुका है, आगे की जानकारी चंडीगढ़ कार्यालय से दी जाएगी।
70 माइल स्टोन ढाबे के मालिक सोनीपत निवासी रेशम सिंह ने बताया कि करीब पांच साल पहले ढाबे के सामने पुल नहीं था। इसकी अच्छी सेल थी। पुल बनने के बाद सेल बहुत कम रह गई है। पेट पूजा ऐप पर बिलिंग भी कम हो गई थी। आयकर विभाग ने इसी के आधार पर जांच की है। टीम को सारा रिकॉर्ड दिखा दिया है। इस जांच में कुछ नहीं मिला है। संवाद
Trending Videos